Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : स्कूल की छत का प्लास्टर बच्चों पर गिरा, मचा हड़कंप

Share

रायपुर : जर्जर सरकारी स्कूल अब हादसों के केंद्र बनते जा रहे है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला का है, यहां के ग्राम पुटपुरा में स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही स्कूल की छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा छात्रों के उपर आ गिरा। इस हादसे में प्लास्टर की चपेट में आने से 5 बच्चे घायल हो गये, वही एक छात्रा का सिर फट गया, जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षक और अभिभावक जर्जर स्कूलों में बच्चों के साथ हुए इस हादसे के बाद काफी दहशत में है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम ग्राम पुटपुरा के शासकीय मिडिल स्कूल का है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी स्कूल में अध्यापन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कक्षा के क्लास रूम की छता का प्लास्टर एकाएक भरभरा का बच्चों के उपर गिर गया। बताया जा रहा है कि लगातार पानी गिरने से स्कूल भवन के छत से पानी टपक रहा था। स्कूल प्रबंधन कुछ समझ पाता, इसी बीच ये हादसा हो गया। प्राचार्य टीकम थवाईत ने बताया की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

शिक्षा यादव को ज्यादा चोट आई है, प्लास्ट की चपेट में आने से छात्रा का सिर फट गया है। उसके सिर पर 4 से 5 टांके लगे हैं। जबकि अन्य बच्चों को सामान्य चोेटे आई है। डाॅक्टर ने घायल बच्चों को खतरे से बाहरहोने की जानकारी दी है। उधर इस घटना के बाद स्कूल में एक बार फिर दहशत का माहौल है। शिक्षक और छात्रों का कहना है कि स्कूल भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। नए भवन की मांग की गई। लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक उनकी बात नहीं सुनी है। छत पर पानी का भराव होने से कक्षा में पानी टपकता रहता था। जिसके कारण ये हादसा घटित हुआ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button