InternationalMiscellaneous

विश्व का सबसे बड़ा सर्वर इश्यू, आधी दुनिया रुकी

Share

आज दोपहर से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। दुनियाभर के करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में विमान सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। टिकट बुकिंग, चेक इन सेवाएं भी बंद हो गई हैं। ब्रिटेन में कई टीवी चैनल का प्रसारण भी रुक गया है। मीडिया और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ है। लेकिन ये सब हुआ क्यों है। आपको बता दें कि इस पूरी गड़बड़ी का सिर्फ एक कारण है। आइए जानते हैं पूरी बात।

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी

दरअसल, दुनियाभर में सेवाओं के ठप हो जाने के पीछे का कारण माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी को बताया जा रहा है। ये खराबी वैश्विक यानी पूरी दुनिया में है। भारत में भी विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दुनियाभर के कई देशों में स्टॉक एक्सचेंज ठप पड़ गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button