ChhattisgarhRegion

कांगेर घाटी की प्राकृतिक धरोहर की रक्षा के लिए 60 स्वयंसेवक होंगे तैनात

Share

जगदलपुर। वन संरक्षण में ग्रामीण युवाओं और वन समितियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस पहल के तहत 60 स्वयंसेवकों को तैयार कर उन्हें प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में तथा स्थानीय वन समितियों के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यशाला में आसपास के गांवों के युवाओं और वन समिति सदस्यों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक करने, उनकी भूमिका मजबूत करने और सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कुटुमसर गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में वनों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्यान प्रबंधन के अनुसार, इस पहल से स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और क्षेत्र में वन एवं वन्य जीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button