ChhattisgarhCrimeRegion

कार-ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में 4 घायल

Share

जगदलपुर। बस्तर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर किलेपाल के पास आज शुक्रवार को इनोवा कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जबकि एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि दंपति जगदलपुर से गर्भवती पत्नी का इलाज कराकर बचेली लौट रहा था। इसी दौरान दंतेवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि ट्रक का टायर मौके पर ही फट गया, वहीं इनोवा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक कपिल (26), आशिष (29) और सुप्रिया (22) घायल हुए हैं. ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद कोड़ेनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। सभी घायलों को किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button