ChhattisgarhCrime
कवर्धा राजपरिवार के मंदिर से हनुमान जी का 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी

कवर्धा। कवर्धा राजपरिवार के हनुमान मंदिर से चोरों ने 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाने क्षेत्र के फूलवारी की है। मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट लगा था। पुजारी से मिली मुकुट चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सुराग जुटाने में लगी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।







