Chhattisgarh

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 लाख की संपत्ति फ्रीज; कुख्यात NDPS आरोपी पर शिकंजा

Share

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदतन एनडीपीएस आरोपी मुकेश उर्फ मुकेश बनिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित करीब 42 लाख रुपये की संपत्तियों को SAFEMA सक्षम प्राधिकारी, मुंबई ने फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि कर दी है। जांच में आरोपी और उसके सहयोगियों के नाम पर खरीदे गए एक मकान और तीन वाहनों को अवैध कमाई से खरीदा जाना पाया गया। अब आरोपी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इन संपत्तियों को बेच, गिरवी रख या हस्तांतरित नहीं कर सकेगा। पुलिस के मुताबिक मुकेश बनिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या, बलवा और मारपीट समेत 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले उसके खिलाफ PIT-NDPS एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। यदि आरोपी संपत्तियों के वैध स्रोत का प्रमाण नहीं दे पाया तो उन्हें स्थायी रूप से शासन के पक्ष में जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रायपुर पुलिस ने कहा कि अब नशा तस्करों के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button