करेंगुट्टा की 5 हजार फीट उंचे पहाड़ी की चोटी पर जवानों ने फहराया तिरंगा

बीजापुुर। जिले में तेलंगाना की सीमा पर देश का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान आज नवें दिन करेंगुट्टा की पहाड़ी के एक हिस्से की चोटी पर लगभग 5 हजार फीट की चढ़ाई चढ़कर सुरक्षाबलों के जवान ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद जवानों ने करेंगुट्टा की पहाड़ी की चोटी पर तिरंगा फहराकर जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों सहित सभी नक्सलियों का खात्मा और उनके सभी बंकरों को ध्वस्त करने का संकल्प किया है जिसका विडियों सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।
करेंगुट्टा की काली पहाड़ी की चोटी पर झंड़ा गाडऩे के बाद पुलिस ने कर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी को कब्जे में लेने या इस पहाड़ी की चोटी पर तिरंगा फहराने या पुलिस सुरक्षा कैंप खोलने या इस अभियान को आगे कब तक जारी रखा जायेगा इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विदित हो कि दोनों राज्यों छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सरहद पर 22 अप्रैल से नक्सलियों के खिलाफ देश का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है। पूरा इलाका 280 किमी के दायरे में करेंगुट्टा, दुर्गमगुट्टा, पुजारी कांकेर की पहाडिय़ां तक फैला हुआ है। जिसे नक्सलियों के बड़े कैडर हिड़मा, देवा, दामोदर, विकास, सुजाता, आजाद जैसे बड़े हार्डकोर नक्सलियों का ठिकाना माना जाता है।जिसे ध्यान में रखते हुए जवान कर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी को खंगालते हुए अब इसकी चोटी पर पहुंच चुके हैं, अब तक इस पहाड़ी पर नक्सलियों का कोई ठिकाना मिलने की अधिकारिक जानकारी नही मिली है।
