Madhya PradeshUncategorized
डिंडोरी में सड़क बदहाली पर युवाओं का आक्रोश, बीजेपी विधायक का काफिला रोका

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के पिंडरुखी गांव में शनिवार शाम सड़क की बदहाली को लेकर नाराज युवाओं ने बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के काफिले को गांव के बाहर ही रोक लिया। युवाओं का आरोप है कि गांव की सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। विरोध के चलते विधायक गाड़ी से नीचे नहीं उतरे और बिना लोकार्पण किए ही वापस लौट गए, जिससे कार्यक्रम अधूरा रह गया। यह मामला अमरपुर विकासखंड के परसेल ग्राम पंचायत अंतर्गत पिंडरुखी गांव का है, जहां ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। बाद में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने युवाओं की नाराजगी को जायज बताते हुए कहा कि वे दोबारा गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।







