ChhattisgarhCrimeRegion

महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश

Share

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे 53 पर स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (18 वर्ष), पिता राजाराम पाल के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमलाल कल शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, इसके बाद से प्रेमलाल का कुछ पता नहीं चला और आज सुबह महानदी पुल के नीचे उसका शव मिलने की खबर आई। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मृतक अपनी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में था। मौत से पहले प्रेमलाल ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानियों के बारे में मैसेज किया था, जिसे पुलिस सुसाइड एंगल से जोड़कर देख रही है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button