ChhattisgarhCrime

बाइक से जा रहे युवक की पत्थर मारकर हत्या

Share

कोंडागांव। एक अज्ञात हमलावर ने राह चलते युवक पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी । भतवा निवासी मेहंदू मरकाम अपने परिजनों के साथ बाइक से लौट रहा था तभी बागबेड़ा और खुड़ी के बीच अचानक एक व्यक्ति ने ईंट से उसके सीने पर वार कर दिया, इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। साइबर सेल के साथ संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनीराम मंडावी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button