ChhattisgarhCrime

मंदिर की बैठक में विवाद बीच बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या

Share

बालोद। डौंडीलोहारा थाने के ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाठ में शीतला मंदिर को लेकर हो रही बैठक के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के भतीजे कुणाल देशमुख हैं। बीती रात गांव में शीतला मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों और उप सरपंच के बीच कुछ विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस विवाद को शांत कराने पहुंचे कुणाल देशमुख पर गांव के ही सोहनलाल साहू ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कुणाल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहनलाल साहू सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button