ChhattisgarhCrimeRegion

युवक द्वारा जहर सेवन करने से हुई मौत

Share

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तोकापाल में एक आशिक युवक हिमांशु मौर्य ने जहर खा लिया। यह कदम उसने प्रेमिका द्वारा बात नही करने के कारण उठाया। जहर खाने के बाद वह प्रेमिका के सेंटर पहुंचा, जहां बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अघनपुर निवासी हिमांशु मौर्य उम्र 24 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से प्रेमिका के तोकापाल सेंटर पहुंचा। उसने प्रेमिका से फोन पर बात न करने और उसे लगातार अनदेखा करने का कारण पूछा। हिमांशु ने प्रेमिका को बताया कि उसने जहर का सेवन किया है। प्रेमिका ने तुरंत अपने पिता को इस बात की जानकारी दी, कुछ देर बाद प्रेमिका के पिता मौके पर पहुंचे।उन्होंने परपा पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि हिमांशु और उसकी प्रेमिका के बीच करीब आठ वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। परिजनों के अनुसार प्रेमिका अचानक कुछ दिनों से बात नहीं कर रही थी। इससे परेशान होकर हिमांशु घर से बिना खाए निकला और कहीं से अज्ञात जहर खरीदकर खाया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवती को पता था कि युवक ने जहर खाया है। इसके बावजूद उसने हिमांशु को अस्पताल न ले जाकर अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर परपा पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। मृतक हिमांशु के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, और घर में उसकी मां व एक छोटा भाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आज गुरूवार को शव परिजनों को सौंप दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button