बंजारी मंदिर के पास 16 अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण करने वाले एक आरोपी को खमतराई पुलिस ने बंजारी मंदिर (रावाभाठा) के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 16 नग अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों को भी जप्त किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर (रावाभाठा) के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों को छिपाकर रखा हुआ है। इस पर खमतराई पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और संजय साव (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा का रहने वाला है। जब पुलिस ने संजय साव से सिलेंडरों के भंडारण के संबंध में वैध कागजात और लाइसेंस की मांग की, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 नग इंडियन गैस के घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं। इन सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 64,000 रुपये आंकी गई है। खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।







