ChhattisgarhCrime
युवक ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
बिलासपुर। एक युवक ने सरे आम खुद पर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की है। वहां आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई। उसका शरीर 80 फीसदी झुलस गया। युवक की बाइक खाक हो गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना बिल्हा थाने क्षेत्र की बताई जा रही है। इस घटना के सम्बन्ध में दो सीसीटीवी फुटेज मिले है। युवक पहले एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल भरवाते दिखाई दे रहा है। दूसरे फुटेज में युवक बाइक खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते दिख रहा है। जलने की पीड़ा से युवक सड़क पर गिर जाता है।. आसपास मौजूद लोगों ने भागकर युवक के शरीर पर लगी आग बुझाई। युवक को तत्काल सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक का नाम मनजीत जायसवाल बताया जा रहा है, जो पौसरी गांव का रहने वाला है।







