ChhattisgarhCrime
पारिवारिक तनाव के चलते टावर पर चढ़ा युवक

जगदलपुर। धरमपुरा रोड पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना धरमपुरा स्थित विशाल मेगामार्ट के पास की बताई जा रही है। जहां दीपक विश्वकर्मा नाम का युवक अचानक टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने समझाइश दे रही है। युवक पारिवारिक कारणों से तनाव में था। युवक को भोपाल का निवासी बताया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है । पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है और लगातार उससे बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश की जा रही है।







