ChhattisgarhMiscellaneous

प्रदेश के 8 जिलों में येलो अलर्ट

Share

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण हो रही बारिश ने किसानों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। धान पक गए हैं। काटने के लिए तैयार है। इस बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है। प्रदेश के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
तेज हवा और बारिश से सूरजपुर के किसान भी परेशान हैं। जहां धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, वहीं कई जगहों पर धान की कटाई का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में बारिश की वजह से खेत में पानी भर जाने से पककर तैयार धान की फसल सड़ जाएगी है। जो धान कट चुका और खलिहानों में रखा है वह भी खराब हो रहा है। इससे उनके परिवार को भूखों मरने की स्थिति पैदा हो जाएगी। किसानों ने प्रशासन से स्थिति को देखते हुए मदद की गुहार लगाई है।
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ की वजह से रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलती रही। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर और जीपीएम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button