ChhattisgarhRegion

बौद्ध विहारों में की गई संविधान निर्माता की पूजा-अर्चना

Share


रायपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती पर सोमवार को बौद्ध विहारों में पूजा-अर्चना व केक काटकर मनाई गई। इसके अलावा शहर के अलग-अलग चौराहों में बाबा साहेब के जयंती के उपलक्ष्य में विविध आयोजन भी हुए। इस अवसर पर राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें प्रणाम कर याद किया।
बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष बौद्ध अनुयायियों ने परंपरागत रूप से मोमबत्ती प्रज्जवलित कर प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। शहर के अलग-अलग बौद्ध विहारों में आज सुबह उनकी जयंती पर प्रबुद्धगणों ने अपने संबोधन के जरिये बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी अहम ज्ञानवर्धक जानकारियां दी। एक दलित वर्ग से होने के उपरांत भी बाबा साहेब ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। छुआछुत के प्रति भी उन्होंने एक जागरूक अभियान चलाया था। संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की गहरी सोंच और उनकी दूरदर्शी विचारों से आज हर वर्ग उन्हें आदर भाव से नमन करता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button