ChhattisgarhEntertainmentRegion

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा : सांसद के साथ बस्तर दशहरा समिति ने CM साय को दिया निमंत्रण

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में शामिल विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ बस्तर दशहरा समिति ने CM साय को निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन में शामिल होने की बात कही। हरेली अमावस्या के साथ शुरू होने वाले बस्तर दशहरा का निमंत्रण देने बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दंतेश्वरी और मौली माता के आशीर्वाद से बस्तर दशहरा का आयोजन होगा। बस्तर दशहरा हमारी 75 साल पुरानी परंपरा है, जिसमें शामिल होने के लिए हमने मुख्यमंत्री साय को आमंत्रण दिया है, और उन्होंने इसे स्वीकार किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button