Chhattisgarh

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में कार्यकर्ता करेंगे अध्यक्ष चयन

Share

रायपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अब जिला अध्यक्ष का चयन ऊपर से तय नहीं होगा, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की राय और बहुमत से अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण और सम्मान की प्रक्रिया है। बैठक में हर ब्लॉक और बूथ स्तर से सक्रिय कार्यकर्ताओं की राय लेकर छह नामों का पैनल तैयार किया जाएगा, जिससे पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होगा। वन टू वन चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपने विचार और सुझाव साझा किए, जिससे संगठन में विश्वास और एकता की भावना मजबूत हुई। पूर्व मंत्री, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद थे, जिन्होंने अभियान की सफलता के लिए समर्थन व्यक्त किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button