Chhattisgarh
धान खरीदी से पहले कर्मचारियों की हड़ताल, वैकल्पिक व्यवस्था लागू

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि हड़ताल करना कर्मचारियों का अधिकार है, लेकिन सरकार ने धान खरीदी प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। सभी कलेक्टरों को संग्रहण केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं और विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पर लगातार काम कर रहे हैं। मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान बेचने के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए कहा कि सभी तैयारियां पूरी हैं और किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।







