Madhya Pradesh
जेसीबी के सामने खड़ी महिला, रविंद्र नगर गेट पर अतिक्रमण हटाने पर विवाद

शहर के रविंद्र नगर गेट के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर कार्रवाई करने पहुंची थी, जिसमें ईई राधेश्याम उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह भी मौजूद थे। जैसे ही जेसीबी ने ओटला तोड़ना शुरू किया, वहां खड़ी महिला ने विरोध किया और कहा कि हम यहां साफ-सफाई करते हैं, तुम तोड़कर दिखाओ। महिला ने आगे की ओर के मकानों की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि क्या यहां से आगे किसी का ओटला नहीं बढ़ा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जवाब दिया कि यह अतिक्रमण है और इसे हटाना पड़ेगा। महिला और अधिकारियों के बीच लगभग एक घंटे तक बहस चली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंततः नगर निगम ने अतिक्रमण हटा दिया।







