ChhattisgarhCrime
स्टॉक मार्केटिंग सिखाने का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म
रायपुर। स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झाँसा देकर नशीला ड्रिंक पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी आशीष पात्रों ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने का झाँसा दुष्कर्म को अंजाम दिया है। मूलतः बिलासपुर का रहने वाला आरोपी आशीष पात्रो रायपुर के शंकर नगर में ऑफिस लेकर एस्ट्रोलॉजी और स्टॉक मार्केट का काम करता है। आरोपी ने पीड़िता को झाँसा देकर शंकर नगर स्थित अपने ऑफिस बुलाया। इसके बाद नशीली ड्रिंक पिलाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है।







