ChhattisgarhUncategorized

कांकेर में महिला के साथ बस में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Share

कांकेर। ड्यूटी से लौट रही महिला के साथ चलती बस में छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 अक्टूबर की है, जब महिला बस से कांकेर लौट रही थी, तभी उसके बगल में बैठे एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर थाना कांकेर में धारा 74, 75(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान दिगम्बर मोठगढ़ (56 वर्ष), निवासी मराठापारा, धमतरी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button