ChhattisgarhCrime

बच्चे को सूने घर में जन्म देने के बाद महिला हुई लापता

Share

मनेन्द्रगढ़। ‎‎जनपद पंचायत भरतपुर के च्यूल गांव के एक खाली घर में नवजात शिशु मिला। एक महिला ने सुनसान घर में बच्चे को जन्म देने के बाद फरार हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला और इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और आरएचओ एनएम ने बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी निगरानी की जा रही है। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित महिला का पता लगाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button