तंत्र-मंत्र से मारने का डर दिखाकर महिला से ठगे 37 लाख

भिलाई । भिलाई में यू-ट्यूब देखकर एक युवक तांत्रिक बन गया। उसने महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा-पाठ किया । इसके बाद उसने 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। उसके फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही। नहीं देने पर कहा कि, तंत्र विद्या से उसको मार देगा।
खुद को ठगे जाने और धमकी से डरकर महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जुनवानी भिलाई स्थित शिखर अपार्टमेंट निवासी पल्लवी जायसवाल (46) साल 2022 में काफी परेशान थी। उसकी मुलाकात कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। उसने अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि, उसका सेहत ठीक नहीं रहती है। रोजगार भी खराब चल रहा है। परिचय मिश्रा ने कुंडली देखने के बाद उसमें दोष होना बताया। उसने पीड़िता से कहा कि, पूजा कर उनके ग्रहों को शांत करना होगा। वो उनके गुरु पंडित कुलदीप महाराज से बात करेंगे। उनसे ही ग्रह शांति करवाएंगे। वो काफी सिद्ध पंडित हैं। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद परिचय मिश्रा ने पं. कुलदीप महाराज को भिलाई बुलवाकर महिला से मिलाया।
