ChhattisgarhCrimeRegion

अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत

Share

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में मारेंगा चौक आकाशवाणी के पास गुरूवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक फरार बताया जा रहा है, मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि डिमरापाल से आगे मारेंगा चौक आकाशवाणी के पास सड़क पर करीब 50 वर्षीय महिला को एक वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ओ देखा कि महिला की मौत हो चुकी है। वहीं आस-पास के लोगों से जब इसके बारे में जानकारी पूछी गई तो किसी को नहीं पता कि किस गाड़ी ने ठोकर मारी। वहीं महिला के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी। महिला के पास से एक झोला भी मिला, जिसमें बाइबल रखी हुई थी। फिलहाल महिला के शव को पीएम के लिए मेकॉज भिजवाया गया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि आखिर महिला की मौत कैसे हुई। वहीं महिला के फोटो सभी थाना-चौकी को भेज दिए गए हैं, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button