महिला ने लगाया भाजपा मंडल अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप
धमतरी। एक महिला ने घर घुसकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप लगने के बाद भाजपा ने उन्हें मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
पीड़िता ने बताया कि मनोहरदास मानिकपुरी पानी मांगने के बहाने घर में घुस गए और शारीरिक रूप से छेड़छाड़ की।
इस पर पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से भाग निकला।
बोरई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मनोहरदास मानिकपुरी को मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
भाजपा ने कहा है कि वह महिला सुरक्षा के मामलों में “शून्य सहनशीलता की नीति” अपनाती है और कानून अपना काम करेगा।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है
