Politics

कांग्रेस का सिर्फ रायबरेली पर फोकस क्यों?: अरुण साव

Share

रायपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जो हम बार-बार कहते हैं। साव ने कहा कि इतनी जगह पर चुनाव हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का फोकस सिर्फ रायबरेली पर क्यों है? रायबरेली की जनता हिसाब पूछ रही है। डिप्टी CM साव ने पूछा कि सोनिया गांधी ने सांसद निधि का पैसा कहां लगाया। जब वहां बड़ी-बड़ी घटनाएं हुई तो वहां के सांसद कहां थे। कई मौत और दुर्घटनाएं हुई।

साव ने कहा कि गांधी परिवार लोगों के दुख को बांटने नहीं गए। राहुल गांधी अमेठी से भागकर वायनाड आए। अब वहां से रायबरेली, लेकिन रायबरेली की जनता ने अपना मूड बना लिया है। डिप्टी CM साव ने भूपेश बघेल के रायबरेली दौरे को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता को भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के फेलियर मॉडल के बारे में बताना पड़ेगा। गांधी नेहरू परिवार रायबरेली की जनता के साथ कब खड़े हुए यह बताना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जनता ने घर क्यों बैठाया इसे बताना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मॉडल को प्रस्तुत करने की कोशिश की, लेकिन यहां की जनता 5 साल से लाभान्वित नहीं हुई। छत्तीसगढ़ की जनता परेशान थी। आज देश में बीजेपी की सरकार को लेकर चर्चा हो रही है। डिप्टी CM ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में चार महीने में मोदी की गारंटी को पूरा किया। किसी राज्य में इतने बड़े-बड़े काम इतने कम समय में नहीं हुए। किसान, माता और युवाओं के लिए प्रदेश की सरकार ने काम किया। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख बहनों के खातों में पैसे डाले गए। ओडिशा में भी छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की खूब चर्चा है। ओडिशा की जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। ओडिशा में भी कमल खिलेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button