Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : CM साय

Share

रायपुर। आयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज संध्या मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर केव्हीआईपी रोड में आयोजित ‘हमर भांचा राम‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने यहां पर स्थित राम मंदिर में पूजा–अर्चना करप्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने रामभक्तों एवं विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम के कदम छत्तीसगढ़ मेंजहां–जहां पड़े है, वहां पर व्यवस्थित तरीके से पर्यटनस्थल के तौर पर उसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकारकी तरफ से छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन लाभ भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का दिन पूरे भारत के लिए गौरव का झण है। आज 500 सालों के संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़के भाँचा राम की जन्मस्थली अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। उन्होंने कहा कि वनवास काल में भगवान श्री राम छत्तीसगढ़के पावन भूमि पर ज्यादा समय व्यतीत किए हैं। छत्तीसगढ़ की यह पावन धरा माता कौशल्या की जन्मभूमि है और भगवान श्री राम काननिहाल है। इसलिए छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आज का दिन विशेष हो जाता है। पूरे छत्तीसगढ़ आज राममय हो गया है। सर्वत्रउल्लास का वातावरण छाया हुआ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button