ChhattisgarhCrime
बाराती गाड़ी पलटी, 6 गंभीर
बिलासपुर। बरतोरी-कुरैली के पास बारातियों से भरी स्कॉर्पियो का टायर फटने से सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बारात रामपुर से सिलतरा जा रही थी। घायलों को स्थानीय लोगों ने सिम्स अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उनका इलाज जारी है।






