हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग सा निखारेंगे – मीनल

00 महापौर ने पेश किया अपने पहले कार्यकाल का पहला बजट
00 निगम का कुल बजट 15 सौ 29 करोड़ 53 लाख 28 हजार का
रायपुर। 15 वर्षों के बाद नगर निगम में सत्तारूढ होने के बाद पहली बार महापौर बनी मीनल चौबे ने निगम के सदन में अपना 15 सौ 29 करोड़ 53 लाख 28 हजार का पहला बजट पेश किया जो पिछले साल की तुलना में कम का बजट है।मीनल चौबे ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग सा निखारेंगे, इसके बाद बजट पेश किया।
महापौर मीनल चौबे ने कहा- शहर का विकास पिछले कांग्रेस के कार्यकाल में थम सा गया था। पिछला कार्यकाल सपनों के नाम रहा, शहर को पीछे धकेलने का काम किया गया। जिसे गति देने का काम हम कर रहे हैं, रायपुर शहर के सर्वांगीण विकास में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। महापौर ने बताया कि, युवाओं के लिए हाईटेक लाइब्रेरी बनावाएंगे। 500 सीटों वाली 2 सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए 22.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं 219 करोड़ की लागत से क्रिस्टल आर्केड और ट्रेड टावर बनाए जाएंगे।
एक नजर में बजट के प्रावधान
युवाओं के लिए हाईटेक लाइब्रेरी- 500 सीटों वाली 2 सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए 22.84 करोड़ स्वीकृत।
सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर का निर्माण- 61 करोड़ की लागत से प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा- कामकाजी महिलाओं के लिए 3 नए हॉस्टल।
व्यापारिक विकास को प्रोत्साहन- 219 करोड़ की लागत से क्रिस्टल आर्केड और ट्रेड टावर चौपाटी निर्माण से छोटे व्यापारियों को फायदा।
तालाबों का संरक्षण- 30 करोड़ की लागत से जोरा, छुईया और करबला तालाब का पुनर्विकास।
शुद्ध पेयजल के लिए नई योजनाएं- 311 करोड़ की लागत से नल कनेक्शन और जलागार निर्माण
दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा- 10 करोड़ की लागत से दिव्यांग पार्क का निर्माण
स्वच्छता और सुरक्षा पर जोर- स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम।
किस मद के लिए कितना पैसा रखा गया जानिए
कर्मचारियों के वेतन भुगतान और पेंशन के लिए 55 करोड़
प्रशासन विधायी कार्य के लिए 43 करोड़
नगरी नियोजन एवं भवन उच्च विभाग के लिए 14 करोड़ 25 लाख
लोक कर्म विभाग के लिए 97 करोड़ 3 लाख
राजस्व विभाग के लिए 14 करोड़
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए 77 करोड़ 55 लाख
विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के लिए 73 करोड़ 99 लाख
गरीबी उपश्मन एवं सामाजिक कल्याण विभाग के लिए 88 लाख
महिला बाल विकास के लिए 42 लाख 56000
अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के लिए 7 करोड़ 89 लाख
खेल कुडिय़ां युवा कल्याण के लिए 2 करोड़
पर्यावरण उद्यानिकी विभाग के लिए 27 करोड़ 10 लाख
संस्कृति एवं पर्यटन मनोरंजन के लिए 3 करोड़ 42 लाख
जोन कार्यालयो के लिए 189 करोड़ 93 लाख
पूंजीगत में 789 करोड़ 89 लाख
महादेव घाट सौंदर्यकरण के लिए 15 करोड़
युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल सर्वशिदा हाईटेक लाइब्रेरी के लिए 15 करोड़ नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ 48 लाख
सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं के लिए सुविधायुक्त प्रशासन गिरी सेनेटरी वेंडिंग मशीन एंड बेबी फीडिंग रूम
सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा प्रबंधन के तहत सर्विलेंस कैमरा स्थापित
महिला स्वालंबन सुरक्षा व सुविधा विस्तार के लिए 20 लाख का बजट प्रावधान
महिला स्वालंबन और रोजगार सृजन के लिए 10 करोड़
व्यापारी गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए 219 करोड़
तालाबों उद्यानों के संरक्षण के लिए 30 करोड़
यातायात व्यवस्था के लिए 61 करोड़
पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण के लिए 10 करोड़
प्रधानमंत्री ई बस सेवा और डिपो निर्माण के लिए 26 करोड़
नगर निगम के द्वारा खेल मैदाने में प्रकाश व्यवस्था के लिए 5 करोड़ 89 लाख
शहर के प्रमुख मार्गो में विद्युत पोल एलइडी लाइट के लिए 128 लाख
धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के संरक्षण में प्रचार प्रसार के लिए 20 लाख
