विश्व स्ट्रोक दिवस पर निकाली वॉकथान रैली

रायपुर। विश्व स्ट्रोक दिवस पर आज नगर की संस्था ‘2050 हेल्थ केयर’ के द्वारा स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता हेतु मरीन ड्राइव पर एक वॉकथान जन जागरण रैली आयोजित की गई। संस्था के मैनेजर अरिहंत जैन के अनुसार इस रैली का उद्देश्य स्ट्रोक के लक्षण, जोखिम एवं बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस वॉकथान रैली में सैकड़ो की संख्या में डॉक्टर्स, फिजियोथैरेपिस्ट, नर्सेज एवं आम लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था के अभिजीत अकोलेकर, गायत्री साहू, प्रीति ठाकुर, बृजेश मौर्य एवं अरिहंत जैन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा सन 2004 से विश्व स्तर पर यह दिवस मनाया जा रहा है।
भारत में सन 2021 के डाटा के अनुसार देश मे 1.25 मिलियन स्ट्रोक के के केस सामने आए हैं।
स्ट्रोक, ऑर्थोपेडिक, कैंसर एवं रिहैबिलिटेशन तथा होम केयर जैसे क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘2050 हेल्थ केयर’ के द्वारा आयोजित इस अभिनव अभियान की नगर की आम जनता के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
-अरिहंत जैन
