नशीली टेबलेट के साथ विवेक उर्फ़ नंदू गिरफ्तार

रायपुर। थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत महाराज बंद तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास नशीली टेबलेट रख कर बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहा है, टीम रवाना होकर उस व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास पिला रंग के थैला में नशीला टेबलेट nitrazepam tablets nitrosun 10 का 14 स्ट्रिप कुल 140 टेबलेट कुल किती 14000/- आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी विवेक प्रधान उर्फ़ नंदू को धारा 94 BNSS का नोटिस देकर बरामद मादक पदार्थ के सम्बन्ध में दस्तावेज पेश करने को खा गया जो कोई दस्तावेज पेश नही कर सका।
आरोपी विवेक प्रधान उर्फ़ नंदू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 स्ट्रिप मादक टेबलेट जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 21(ब) 29 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया ।







