ChhattisgarhCrimePoliticsRegion
खेत में अफीम की खेती करने वाले विनायक को भाजपा ने किया निलंबित

रायपुर। अपने खेत में अफीम की खेती करने वाले विनायक ताम्रकार को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। विनायक, पार्टी के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प का प्रदेश संयोजक था। पार्टी ने कहा कि विनायक का यह कृत्य अनुशासनहीन और छवि धूमिल करने वाला है। आपका यह कृत्य पार्टी अनुशासनहीनता करने की श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने आपको उपरोक्त कृत्य के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।

बता दें कि पुलिस ने कल ही दुर्ग में शिवनाथ नदी पार समोदा में विधायक की खेत में नौ एकड़ में अफीम की फसल को बरामद किया था। यह अफीम, मक्के की फसल के बीच लगाया था। इस मामले में विनायक का बेटा भी शामिल है। फिलहाल विनायक पुलिस हिरासत में है।







