Chhattisgarh

बिजली खंभे से टकराने पर ग्रामीणों ने रोक, लाखों का खाद बारिश में खराब

Share

झिरिपानी के पास बुधवार रात देवभोग डबल लोक से अधिकृत होरा ट्रांसपोर्ट का ट्रक, जो रासायनिक खाद के पैकेट से लदा था, एक बिजली खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा क्रैक हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और ट्रक को रात भर बंधक बना लिया। लंबी बातचीत और पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए और ट्रक को जाने दिया गया। इस दौरान हुई बारिश में ट्रक में लदी लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की खाद भीगकर खराब हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक झिरिपानी सहकारी समिति खाली कराने पहुंचा था और दुर्घटना रात लगभग 11 बजे हुई। ग्रामीणों ने खंभे की मरम्मत तक ट्रक को छोड़ने से इंकार किया, जिससे ट्रक रात भर लकड़ी और बोल्डर से रोका गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button