ChhattisgarhRegion

ग्रामीणों ने धरसींवा के आईडीबीआई बैंक में जड़ा ताला

Share

रायपुर। धरसीवां इलाके के ग्रामीणों ने शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक की स्थानीय शाखा का घेराव करते हुए कुछ देर के लिए वहां ताला लगा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों और बैंक अधिकारियों से चर्चा कर घेराव को सोमवार तक के लिए टाल दिया है।
बताया गया कि इस बैंक के दो कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों दुर्गेश शर्मा और राजा खुटे ने फिक्स डिपाजिट के नाम पर लोगों से लाखों रूपए किस्त में लेकर गबन किया। दोनों कर्मियों से ग्रामीणों से पैसे लेते लेकिन बैंक के खातों में जमा नहीं करते। ऐसे कई दो दर्जन महिला पुरुषों से 4 हजार से लेकर 20 लाख रुपये तक जमा करने उगाही की थी। पिछले दिनों दो परिवारों का मामला उजागर होने पर बैंक प्रबंधन ने पुलिस में एफआईआर कराया गया था। दुर्गेश और राजा जेल में है। इनके शिकार अन्य लोग आज सुबह बैंक पहुंचकर अपनी रकम वापस लेने की मांग कर रहे थे।
बैंक अधिकारियों का कहना था कि वे दोनों नौकरी से निकाल दिए गए हैं और उनसे की गई लेनदेन का बैंक से कोई संबंध नहीं है। बैंक अफसरों के यह कहते ही रकम के लिए उनसे ही संपर्क करें। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर तालेबंदी कर दी। पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद ताले खोले गए और कामकाज शुरू हो सका। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि आज आईडीबीआई के क्षेत्रीय अधिकारी शाखा पहुंचकर मामले की जांच कर कोई निर्णय लेंगे। इसके बाद ग्रामीणों में सोमवार तक अपना विरोध प्रबंधन टाला ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button