Madhya Pradesh
“विदिशा: पिकअप पलटने से महिला की मौत, कई घायल”

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह सभी लोग करीला धाम के दर्शन करके घर लौट रहे थे। हादसा बायपास रोड पर एक मोड़ पर हुआ, जिसमें लगभग 15 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। मृतका लक्ष्मीबाई (45) का ग्यारसपुर में पोस्टमार्टम किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्यारसपुर और हैदरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।







