ChhattisgarhCrime

स्वान के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का वीडियो वायरल

Share

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में एक अधेड़ द्वारा एक स्वान (कुत्ते) के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मंगलवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को सरकंडा थाने के चिंगराजपारा इलाके का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति को एक स्वान के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिख रहा है। इस सम्बन्ध में सम्बन्ध में समाजसेविका अंकिता पांडेय शुक्ला ने सरकंडा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। आरोपी चिंगराजपारा निवासी निकला । सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(ए) एवं अन्य धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। .

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button