Madhya Pradesh
सिविल अस्पताल में BMO और नर्सिंग ऑफिसर के बीच विवाद, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर सिविल अस्पताल में BMO और नर्सिंग ऑफिसर के बीच विवाद और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार BMO डॉ. हिमांशु मीना और नर्सिंग ऑफिसर माधुरी धोटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। नर्सिंग ऑफिसर ने BMO पर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। वहीं BMO का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ की गैरहाजिरी दर्ज होने से नाराज होकर नर्सिंग ऑफिसर ने अभद्रता की। घटना के बाद दोनों पक्ष खिलचीपुर थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







