Madhya Pradesh

सतना में शराबी हेडमास्टर का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

Share

मध्य प्रदेश के सतना जिले में शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कुरेही के हेडमास्टर जयपाल दिनकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और अन्य शिक्षकों के साथ अमर्यादित भाषा में बहस करते दिख रहे हैं। दो महीने पहले सड़क किनारे शराब के नशे में बेसुध पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया था, लेकिन हाल ही में बहाल होने के बाद वही हरकत दोबारा दोहराई गई। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण और अभिभावक शिकायत कर रहे हैं कि ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षक को पुनः प्रभार देना विभाग की गंभीरता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से औपचारिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button