Madhya Pradesh

सतना में बर्खास्त बाबू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, राजस्व विभाग में हड़कंप

Share

मध्य प्रदेश के सतना जिले के रघुराजनगर तहसील कार्यालय से एक बर्खास्त बाबू का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है, जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान रघुराजनगर तहसील के बर्खास्त बाबू रामशरण प्रजापति के रूप में की जा रही है। उन्हें वर्ष 2015 में लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वायरल फुटेज में प्रजापति नायब नजीर की कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और लोगों के रिकॉर्ड निकालने के नाम पर पैसे लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे पहले कार्यालय में रिकॉर्ड ढूंढते हैं और फिर संबंधित व्यक्ति को बाहर ले जाकर लगभग एक हजार रुपए लेते हैं। सिटी एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामले की जांच कराकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button