ChhattisgarhCrimeRegion

ब्यूटी सैलून और इलेक्ट्रॉनिक दुकान से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Share

बिलासपुर। मोपका स्थित एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में स्थित ब्यूटी सैलून और इलेक्ट्रॉनिक दुकान से एयर कंडीशनर (एसी) के कीमती कॉपर पाइप को चुराने वाले शातिर चोर लिंगियाडीह निवासी पूरन नेताम को सरकंडा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 43,000 रुपये कीमत के कॉपर पाइप के 168 छोटे-बड़े टुकड़े बरामद किए गए।
घटना उस समय हुई जब संचालक अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे, जिसका फायदा उठाकर चोर सीढिय़ों के रास्ते अंदर घुसा और करीब 150 फीट लंबे पाइप काट लिए। सुबह जब दुकानदारों को पाइप गायब मिले, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए की गई त्वरित घेराबंदी के परिणामस्वरूप, कुछ ही घंटों के भीतर लिंगियाडीह निवासी पूरन नेताम को धर दबोचा गया।
आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसके कब्जे से करीब 43,000 रुपये कीमत के कॉपर पाइप के 168 छोटे-बड़े टुकड़े बरामद किए गए हैं। साथ ही, चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button