ChhattisgarhRegion
राज्यपाल डेका से कुलपति मनोज कुमार ने भेंट की

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपत मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में 4 एवं 5 मई 2026 को आयोजित होने वाले इनोवेशन महाकुंभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डेका ने कहा कि इस आयोजन से बस्तर के युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा मिलेगा यह पहल युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय है। राज्यपाल ने कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।







