New Delhi

मालीवाल से बदसलूकी करने वाला विभव कुमार दिखा CM के साथ, BJP ने उठाए सवाल

Share

दिल्ली। राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर कथित हमले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तनातनी चल रही है। स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में बदसलूकी का आरोप अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार पर है। इस विवाद के बाद पहली बार बिभव कुमार लखनऊ एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ नजर आए। संजय सिंह भी साथ थे।

भाजपा ने इस फोटो को शेयर करते हुए निशाना साधा। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोपी अपने निजी सहायक बिभव कुमार को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना के 72 घंटे बाद भी विभव कुमार पर कोई एफआईआर नहीं, बल्कि केजरीवाल उसे बचा रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि मालीवाल पर हमला केजरीवाल के इशारे पर किया गया और उनके साथ हिंसा की गई। पूनावाला ने कहा कि सबकुछ स्पष्ट है कि स्वाति मालीवाल पर हमला केजरीवाल के इशारे पर किया गया था। शीश महल अपराध महल है और एक महिला राज्यसभा सांसद पर हिंसा, हमला द्रौपदी चीरहरण की तरह घटना है।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि मालीवाल को अब उनकी पार्टी चुप रहने या अपनी कहानी बदलने के लिए मजबूर कर रही है। यही कारण है कि उन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। यह सबकुछ स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद नितिन त्यागी के बयानों से स्पष्ट है। इसलिए उन्होंने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। AAP का असली चेहरा- महिला विरोधी अराजकतावादी पार्टी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button