चुनाव में गाड़ी लगाने वाले मालिकों को मिलेगा किराया, 16 तक करें आवेदन

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, रायपुर द्वारा चुनाव में जिन वाहन मालिकों की गाड़ी ली थी उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। विधानसभा चुनाव 2023, लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधानसभा उपचुनाव 2024 के दौरान अधिग्रहित किए गए वाहनों के किराया भुगतान को लेकर यह निर्देश जारी किया गया है। जिन वाहन मालिकों को वाहनों का किराया नहीं मिला है वे 16 अप्रैल तक भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, चुनाव कार्यों के लिए उपयोग में लाई गई स्कूल बसें, यूनिवर्सिटी बसें तथा अन्य छोटे वाहन (जैसे स्कॉर्पियो, इनोवा आदि) के मालिकों को भुगतान प्राप्त करने के लिए पहले भी दो बार अवसर दिया जा चुका है। पहले 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वहीं, दूसरी बार 8 अप्रैल 2026 तक आवेदन मांगे गए थे। अब भी जिन वाहन मालिकों को किराया राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 16 अप्रैल तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, रायपुर के कक्ष क्रमांक-9 में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।







