वंदे भारत अब जबलपुर से रायपुर तक, रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें कौन- कौन से दिन चलेगी

रायपुर/जबलपुर। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है! छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सफर अब और तेज़ और आरामदायक होने जा रहा है। जल्द ही जबलपुर से रायपुर के बीच वंदे भारत की शुरुआत हो सकती है, जो कि वाया गोंदिया होकर चलेगी। ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, और इसका टाइमटेबल भी तैयार कर लिया गया है।
जबलपुर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में रायपुर से ट्रेन दोपहर 1.20 बजे रवना होगी और 2.10 बजे दुर्ग , 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर और फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।
