ChhattisgarhCrime

हनुमान जी की मूर्ति हटाने को लेकर बवाल

Share

दुर्ग। नेहरू नगर स्थित योगा गार्डन में हनुमान जी की मूर्ति हटाने को लेकर विवाद हो गया है। इसको लेकर आज बजरंग दल ने नगर निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने निगम आयुक्त, जोन आयुक्त और महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। घेराव के दौरान निगम परिसर पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बताया जा रहा है कि हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पहले रातों-रात योगा गार्डन में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। अगले ही दिन नगर निगम की टीम ने इसे अवैध कब्जा मानते हुए हटाने की कार्रवाई की, इस पर विवाद हो गया।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button