ChhattisgarhCrimeRegion

हादसे में धर्मांतरित युवक की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर मचा बवाल 

Share

जगदलपुर। जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र अंर्तगत चोंडीमेटावाड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने इसाई धर्म को अपना लिया है, उसी रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाहते है। लेकिन इस बात को लेकर पदरगुड़ा गांव के लोग जमकर विरोध कर रहे है। युवक के शव को दफनाने के लिये गांव मे बवाल की स्थिति निर्मित हो गई है। इस मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम पदरगुड़ा गांव मे तैनात कर दिया गया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम मेकॉज में हो चुका है। गांव वालों के अनुमति के बाद ही शव को दफनाया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पदरगुड़ा चित्रकोट निवासी सुरेंद्र कुमार बघेल 32 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन आधे रास्ते में चोंडीमेटावाड़ा के चढ़ाव में खुद ही बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसे उपचार के लिए मेकॉज अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान 20 मई की शाम को सुरेंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी लगते ही गांव के सभी लोग एक जुट हो गए और शव को गांव में दफनाने से मना करने लगे। वहीं परिजन इसाई समुदाय से जुड़े होने के कारण शव को गांव मे ही दफनाना चाह रहे है। फिलहाल शव का पीएम के बाद मेकॉज में ही रखा गया है। शव दफनाने के विवाद के बाद ग्राम समिति से अनुमति के बाद ही गांव मे शव दफनाने की बात कह रहे है। लेकिन गांव के लोग एक जुट होकर इसका विरोध कर रहे है। स्थिति को देखते हुए पुलिस की कड़ी टीम तैनात किया गया है। जहां स्थिति को देख आगे की कार्यवाही किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button