ChhattisgarhCrimeRegion

युवक ने नारायणपाल पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली

Share

जगदलपुर। जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने इंद्रावती नदी पर बने नारायणपाल पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय नाविकों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया औ। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोहंडीगुड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button