Madhya Pradesh

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Share

केशव प्रसाद मौर्य आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे अपनी पत्नी, बेटे और साथियों के साथ मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर कुछ समय तक ध्यान लगाया तथा बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

बाबा महाकाल की संध्या आरती में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है और सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें बाबा महाकाल की संध्या आरती में शामिल होकर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा महाकाल उन्हें हमेशा इसी तरह बुलाते रहें। 🙏

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button